राजस्थान के बालोतरा में दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई है. बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से टकरा गई. भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

