Hot Topics

यूएस ओपन का ‘हैश कोर्ट’:गांजे की गंध से भटक रहा है खिलाड़ियों का ध्यान; 2014 से शिकायत

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

न्यूयॉर्क के फ्लशिंग मीडोज में टेनिस का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ‘यूएस ओपन’ खेला जा रहा है। यहां खिलाड़ियों को सिर्फ अपने विरोधियों से ही नहीं, बल्कि एक और अजीबोगरीब ‘चुनौती’ से जूझना पड़ रहा है। यह चुनौती है- गांजे की तेज गंध। बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर का कोर्ट नंबर-17 कोरोना पार्क की सीमा के काफी करीब है और ग्राउंड लेवल से थोड़ा नीचे बना है। पार्क से सटी बाउंड्री के कारण कोर्ट पर गांजे की गंध इतनी तेज आती है कि कई खिलाड़ियों ने मैच के बीच में ध्यान भटकने की शिकायत की है। डेनिश मीडिया ने गांजे की उड़ती हुई महक के कारण इसे ‘हैश कोर्ट’ का नाम दे दिया है। 2023 में जर्मनी के स्टार खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तो इस कोर्ट को ‘स्नूप डॉग का लिविंग रूम’ तक कह दिया था। स्नूप डॉग मशहूर अमेरिकी रैपर हैं जो गांजे के शौक के लिए जाने जाते हैं। रविवार को अमेरिकी वाइल्डकार्ड खिलाड़ी कैरोल ली से भिड़ने वाली ब्रिटिश नंबर-1 महिला खिलाड़ी कैटी बोल्टर ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की। दुनिया की 60वें नंबर की खिलाड़ी बोल्टर ने कहा, ‘प्रैक्टिस कोर्ट और पार्क के पास वाले कोर्ट्स पर गांजे की गंध बहुत ज्यादा आती है। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है। मैंने पहले भी कोर्ट-17 पर खेला है और मैच के बीच में इस गंध से मेरा ध्यान भटकता है। आप फोकस करने की कोशिश कर रहे होते हैं और अचानक यह गंध आपको उस पल से बाहर निकाल देती है।’ हालांकि, कुछ खिलाड़ी इस स्थिति को मजाकिया अंदाज में भी ले रहे हैं। शुक्रवार को कोर्ट-15 पर जोआना गारलैंड को हराकर क्वालिफाई करने वाली ब्रिटिश खिलाड़ी फ्रैन जोन्स ने अपना किस्सा शेयर किया। जोन्स ने कहा, ‘पिछले साल क्वालिफायर्स के पहले राउंड में मैंने मजाक में पूछा था कि क्या यह गंध आना सामान्य है? जब मुझे हां में जवाब मिला तो मैंने कहा- तो कोई अचरज नहीं कि मैं इतना अच्छा खेल रही हूं।’ जोन्स ने मजाक में कहा कि कभी-कभी उन्हें लगता है कि वह भ्रम (hallucination) का शिकार हो रही हैं। वहीं, एक अन्य ब्रिटिश खिलाड़ी हैरियट डार्ट ने कहा, ‘आखिर यह न्यूयॉर्क है। आप कहीं भी घूमें, यह महक हर जगह है।’ पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ी दर्ज करा चुके हैं ​शिकायत – यूएस ओपन में यह गंध पहली बार मुद्दा नहीं बनी है। 2021 में न्यूयॉर्क में मारिजुआना लीगल होने से बहुत पहले, 2014 में ही मार्टिना हिंगिस ने ग्रैंडस्टैंड पर खेलते हुए शिकायत की थी। 2022 में निक किर्गियोस ने अंपायर से शिकायत की थी कि कोर्टसाइड पर किसी दर्शक के गांजा पीने से उनका अस्थमा ट्रिगर हो रहा है। 2023 में ग्रीस की मारिया सकारी और दिग्गज नोवाक जोकोविच ने भी इस महक को लेकर अंपायर से शिकायत दर्ज कराई थी। – यूएस ओपन परिसर (बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर) के अंदर धूम्रपान सख्त वर्जित है। लेकिन न्यूयॉर्क में 21 साल से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए गांजा पीना कानूनी रूप से वैध है। आयोजक यूएस टेनिस एसोसिएशन ने कहा, ‘हम अपनी बाउंड्री के बाहर होने वाली चीजों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। हालांकि, हम न्यूयॉर्क पुलिस और पार्क विभाग के साथ लगातार काम कर रहे हैं ताकि फेंसिंग के पास धूम्रपान को कम किया जा सके।’

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.