Hot Topics

यूएई अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई:मलेशिया को 1 रन से हराकर जगह बनाई; 2027 में होगा अगला एडिशन

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

यूएई महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान मलेशिया को 1 रन से हराकर ICC अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। क्वालिफायर का फाइनल मुकाबला बायुमास ओवल में खेला गया। यूएई की टीम टूर्नामेंट में अजेय रहीं। आठ टीमों के इस रीजनल क्वालीफायर की शुरुआत 23 जुलाई को हुई थी। अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के अब तक 2 एडिशन खेले गए हैं। 2023 और 2025 में हुए टूर्नामेंट में भारत ने जीत दर्ज की थी। टूर्नामेंट में यूएई का सफर यूएई ने पहले मुकाबले में हांगकांग चीन के खिलाफ DLS के तहत 37 रन से हराया। इसके बाद टीम ने मलेशिया को 39 रन और कतर को 81 रन से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने भूटान को 73 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मैच में अल मसीरा जहांगीर ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 34 गेंदों पर 31 रन बनाने के साथ 12 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी 2027 में होने वाला यह टूर्नामेंट ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप का तीसरा संस्करण होगा। इसकी मेजबानी नेपाल और बांग्लादेश संयुक्त रूप से करेंगे और इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। गौरतलब है कि 2023 में दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के दोनों संस्करण भारत ने जीते हैं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.