Hot Topics

मोहाली में चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के हेड कोच से मारपीट:अज्ञात हमलावरों ने कार रुकवाकर पीटा, पुलिस ने केस दर्ज किया

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन (UTCA) की पुरुष टीम के हेड कोच राजीव नय्यर के साथ मोहाली के सेक्टर 97 के पास मारपीट हुई है।उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। 58 साल के कोच ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को पांच अज्ञात लोगों ने उनकी कार रुकवाकर उन पर हमला कर दिया। हमलावर एक सफेद रंग की एसयूवी में सवार थे, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। फिलहाल, नय्यर अक्टूबर में शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए चंडीगढ़ यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की टीम को तैयार कर रहे हैं। मैच से लौटते समय हुआ हमला नय्यर की शिकायत के अनुसार वे लॉन्चिंग पैड एकेडमी में अपनी टीम के लिए एक क्रिकेट मैच आयोजित करने गए थे। शाम करीब 5 बजे जब मैच खत्म हुआ और वह अपनी कार से वापस जा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। नय्यर ने इस हमले को बिना किसी उकसावे के की गई कार्रवाई बताया है। उन्होंने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है और न ही हमलावरों की पहचान की है। पुलिस ने गाड़ी का पता लगाया सोहाना पुलिस स्टेशन में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ दंगा करने (रायटिंग) का मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ सिमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी का पता लगा लिया है और मामले की जांच जारी है। पहले भी विवादों में रहे हैं कोच राजीव नय्यर पर पिछले साल नवंबर में मध्य प्रदेश के कोच संदीप अरोड़ा पर थप्पड़ मारने और अपमानित करने का आरोप लगाया था।नय्यर अपनी टीम को लेकर बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट के दौरान इंदौर दौरे पर गए थे। उस शिकायत के बाद नय्यर को छुट्टी पर भेज दिया गया था और उनके खिलाफ जांच शुरू की गई थी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.