औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के कथरुआ वार्ड-1 में मॉर्निंग वॉक पर निकले रंजीत कुमार सिंह से बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 4 लाख रुपये कीमत की 25.230 ग्राम सोने की चेन झपट ली. घटना उस समय हुई जब रंजीत अपने पालतू कुत्ते के साथ टहल रहे थे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जसोईया की ओर फरार हो गए. पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।


