Hot Topics

मॉरिस बोले- IPL फ्रेंचाइजियों ने SA20 को ग्लोबल पहचान दिलाई:सैम करन क्वालिटी ऑलराउंडर; फाफ के ऑक्शन में लौटने की उम्मीद जताई

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग SA20 के पांचवें सीजन से पहले पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने लीग, खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों को लेकर बातें कीं। मीडिया डे पर मॉरिस ने कहा कि IPL फ्रेंचाइजियों के निवेश ने SA20 को आर्थिक मजबूती देने के साथ ग्लोबल पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स (JSK) से फाफ डु प्लेसिस को रिलीज किए जाने पर हैरानी जताई। मॉरिस ने कहा कि फाफ के पास अभी भी टीम को देने के लिए काफी कुछ है। हालांकि, नए कोच के आने के बाद फ्रेंचाइजी को भविष्य के लिए टीम तैयार करने की जरूरत भी है। मॉरिस को उम्मीद है कि JSK ऑक्शन में फाफ को दोबारा टीम में शामिल कर सकती है। उन्होंने सैम करन को भी क्वालिटी ऑलराउंडर बताया। IPL फ्रेंचाइजियों का फायदा मिला मॉरिस ने SA20 की सफलता में IPL फ्रेंचाइजियों के निवेश को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि IPL दुनिया का बड़ा क्रिकेट ब्रांड है और उसकी फ्रेंचाइजियों के साउथ अफ्रीकी लीग में आने से SA20 को आर्थिक मजबूती मिली है। मिचेल मार्श सनराइजर्स के लिए बड़े खिलाड़ी साबित हो सकते हैं सीजन-5 के बड़े नामों में मिचेल मार्श को लेकर भी मॉरिस उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर अपने बल्ले, गेंद और कप्तानी से सनराइजर्स ईस्टर्न केप पर बड़ा असर डाल सकते हैं। सैम करन बेस्ट ऑलराउंडर सैम करन के MI केपटाउन से डरबन सुपर जायंट्स जाने पर मॉरिस ने उनकी तारीफ की। उन्होंने करन को क्वालिटी ऑलराउंडर बताया। मॉरिस के मुताबिक, करन बल्लेबाजी में अलग-अलग नंबर पर खेल सकते हैं। वे नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। रहाणे SA20 में आए तो टीमों के लिए फायदेमंद भारत के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के SA20 में खेलने की संभावना पर मॉरिस ने कहा कि वे किसी भी टीम के लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने रहाणे के अनुभव और शांत स्वभाव की तारीफ की। मॉरिस ने कहा कि रहाणे लंबे समय तक भारत के लिए खेले हैं और IPL में कप्तानी भी कर चुके हैं। वे युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सिखा सकते हैं। MI केपटाउन के पास मजबूत कोर, फाफ भी विकल्प MI केपटाउन को लेकर मॉरिस ने कहा कि टीम के पास पहले से ही मजबूत कोर मौजूद है। शुरुआती प्लेइंग-11 के करीब 9 खिलाड़ी टीम में बने हुए हैं। कुछ खिलाड़ियों के रिलीज होने के बावजूद टीम की क्वालिटी कम नहीं हुई है। मॉरिस ने यह संभावना भी जताई कि MI केपटाउन जरूरत पड़ने पर फाफ डु प्लेसिस को टीम में शामिल करने पर विचार कर सकता है। इसकी वजह यह है कि फाफ अब केपटाउन में स्थानीय खिलाड़ी हैं और उनके पास काफी अनुभव है।
——————
स्पोर्ट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
क्यों वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही वेस्टइंडीज, जानिए 5 कारण 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकी है। सोमवार को अफगानिस्तान की टीम से उसका क्वालिफायर खेलना तय हो गया है। टीम ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-10 पर है। उसे कट ऑफ डेट से पहले इंडिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। लेकिन इन्हें जीतकर भी टीम टॉप-8 में नहीं आ सकेगी। पढ़ें पूरी खबर 2027 वनडे वर्ल्डकप के फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स नाराज; ICC पर अपमान का आरोप 2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर ICC और एसोसिएट देशों के बीच विवाद शुरू हो गया है। स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के नए फॉर्मट पर आपत्ति जताई है। दोनों बोर्ड ने ICC पर फैसले लेने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.