चित्रकूट में रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक बार फिर मंदाकनी नदी उफान पर है. रामघाट के निर्मोही अखाडा और टेम्पो स्टैंड में फिर पानी पहुंच गया है. ऐसे में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए नावों को लगाया गया है. मंदाकनी नदी का जल स्तर खतरे के निशान से लगभग 6 मीटर ऊपर बह रहा है. एनडीआरफ, एसडीआरएफ और पीएसी को भी तैनात कर दिया गया है.

