मुंबई से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां क्राइम ब्रांच ने हाई-प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश किया है. गिरगांव के एक होटल में चल रहे इस पूरे नेटवर्क पर पुलिस ने छापा मारा, जिसमें दो एक्ट्रेस को रेस्क्यू किया गया है. बताया जा रहा है कि ये एक्ट्रेस कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और इस रैकेट का हिस्सा बनने को मजबूर थीं.


