बिहार के सहरसा जिले में एक शादी के दौरान खाने को लेकर जमकर बवाल हो गया. आरोप है कि दूल्हे पक्ष को मटन खिलाने का वादा किया गया था, लेकिन दावत में चिकन परोसा गया. इससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

