Hot Topics

भारत की टी-20 में सबसे बड़ी हार:टीम ने अपना दूसरा लोएस्ट स्कोर भी बनाया, धोनी बर्थडे पर मैच देखने पहुंचे; वैभव फिर फ्लॉप

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर हुए मुकाबले को देखने के लिए बर्थडे बॉय एमएस धोनी भी स्टेडियम पहुंचे। वहीं वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने 13 रन पर आउट किया। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार भारतीय को रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। ट्रेंट ब्रिज में भारत 125 रन से हार गई। टीम को रनों के लिहाज से 2019 में सबसे बड़ी हार मिली थी। तब न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में भारत को 80 रनों से हराया था। 2. भारत 76 रन पर ऑलआउट भारतीय टीम अपने दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। भारतीय टीम 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। यह टी-20 में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर है। टीम का टी-20 में सबसे लोएस्ट स्कोर 74 रन है। यह उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में बनाया था। 3. भारत लगातार 5 मैच से नहीं जीता भारत के लिए यह लगातार पांचवा मैच है, जब उसे जीत नहीं मिली। यह बिना जीते टीम के लिए सबसे बड़ी स्ट्रीक है। इससे पहले टीम का खराब सिलसिला 4 मैचों का था। 4. इंग्लैंड का भारत के खिलाफ चौथा 200+ स्कोर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथी बार 200+ का स्कोर बनाया है। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर 7 विकेट पर 201 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ उसका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने इसी साल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन बनाए थे। 5. श्रेयस ने रोहित की बराबरी की श्रेयस अय्यर ने लगातार पांचवा टॉस जीता। वे टी-20 में सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तानों में रोहित की बराबरी की। भारत के लिए टी-20 में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है। उन्होंने 2010 से 2012 के बीच लगातार 7 टॉस जीते थे। यहां से मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. धोनी मैच देखने पहुंचे धोनी तीसरा टी-20 मैच देखने ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम पहुंचे। 7 जुलाई को ही एमएस धोनी का बर्थडे भी था। उन्होंने ब्लैक कोट और ब्लैक चश्मा पहना था। बड़े स्क्रीन पर उनकी तस्वीर देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस ने शोर मचाया। 2. प्रिंस यादव ने अपनी पहली गेंद पर विकेट लिया पावरप्ले के आखिरी ओवर में प्रिंस यादव ने जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। उन्होंने मैच में अपनी पहली ही गेंद पर सटीक यॉर्कर डाला। बटलर के बैट पर लगने के बाद गेंद स्टंप पर जा लगी। बटलर ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए। 3. वैभव को आर्चर ने आउट किया वैभव को जोफ्रा आर्चर ने तीसरे ओवर में विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। ओवर की चौथी गेंद आर्चर ने 114 किमी की रफ्तार से शॉर्ट बॉल डाली। वैभव ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ग्लव) को छूकर पीछे चली गई। जहां विकेटकीपर जोस बटलर ने रेगुलेशन कैच पकड़ा। वैभव और आर्चर IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। 4. तिलक अजीब तरीके से स्टंप हुए भारतीय पारी के आठवें में तिलक वर्मा अजीब तरीके से स्टंप आउट हुए। विल जैक्स ने ओवर की पहली गेंद फ्लैट डाली। तिलक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में क्रीज से काफी बाहर निकल आए। इस दौरान विकेटकीपर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया। हालांक रियल टाइम में लगा कि गेंद बटलर के हाथ से निकल गई थी। रिप्ले में दिखा की जब स्टंप बिखरी, तब गेंद बटलर की उंगलियों को छू रही थी। इसके बाद थर्ड अंपायर ने तिलक को आउट करार दिया।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.