भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने को लेकर सियासत शुरू हो गई है. अब तक टीम नीले रंग की जर्सी पहनती थी, लेकिन अब नई जर्सी भगवा/ऑरेंज रंग की तैयार की गई है. इस बदलाव पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि सरकार हर जगह ‘भगवाकरण’ कर रही है. विपक्ष का कहना है कि खेल की जर्सी को भी राजनीति से जोड़ा जा रहा है.

