लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर मंदिर में चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मंदिर का ही एक सेवादार कई दिनों से चुपके-चुपके बेशकीमती घंटे चोरी कर रहा था. लगातार हो रही चोरियों के बाद मंदिर प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई, जिसके दौरान आरोपी को झोले में दर्जनों घंटे भरकर ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है.



