महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश हो रही है. जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया है, बाढ़ जैसे हालात हैं. ऐसे में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. इस दौरान जब हाल ही में पैर की सर्जरी कराने वाले एक शख्स को अस्पताल जाना था, तो पुलिस उसके लिए देवदूत बनकर आई. पुलिसकर्मी ने शख्स को अपने कंधों पर उठाया और लेकर निकल पड़े. इस पुलिसकर्मी ने 1.5 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर शख्स को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. शख्स को कंधे पर उठाए इस पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग इस पुलिसकर्मी के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.


