प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में सिर्फ 9 महीनों में पूरी बाजी पलट दी. बीजेपी के मजबूत किले को ढहा दिया. एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, ‘देखिए, लोकतंत्र में असली ताकत जनता के पास होती है. जनता ही किला बनाती है और जनता ही इसे गिरा देती है. जनता ने बांकीपुर से बिहार की मौजूदा सरकार को एक संदेश दिया है.’ पीके ने कहा कि जनता चाहती बिहार में रोजगार की बात हो, पलायन रोकने की बात हो, अच्छी शिक्षा की बात हो. अगले चार सालों तक मैं यही मुद्दे सदन में उठाने का काम करूंगा.


