Hot Topics

फ्रांस फुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में:मोरक्को को 2-0 से हराया; एम्बापे ने मेसी के बराबर 8 गोल दागे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच के 60वें मिनट में एम्बापे ने पहला गोल किया। इसके 6 मिनट बाद उस्मान डेंबेले ने गोल कर फ्रांस की जीत तय कर दी। एम्बापे के अब इस टूर्नामेंट में 8 गोल हो गए हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी की। 3 असिस्ट की वजह से एम्बापे गोल्डन बूट की रेस में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले हाफ में फ्रांस के सभी अटैक नाकाम रहे फ्रांस ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पांचवें मिनट में एम्बापेका शॉट बूनू ने कॉर्नर पर भेज दिया। इसके तुरंत बाद दायो उपामेकानो का हेडर भी उन्होंने शानदार तरीके से रोक लिया। उस्मान डेम्बेले और देजिरे डुए ने भी कई मौके बनाए, लेकिन मोरक्को की डिफेंस ने नाकाम कर दिया। एम्बापे पेनल्टी पर चूके 26वें मिनट में ही फ्रांस को पहला पेनल्टी मिला। एम्बापे मोरक्को की गोलपोस्ट के पास नौसैर मजराउई के टैकल का शिकार हुए। रेफरी ने इसे तुरंत पेनल्टी करार दिया। हालांकि VAR जांच के कारण पेनल्टी लेने में देरी हुई। एम्बापे ने शॉट लगाया, जिसे शॉट बूनू ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर रोक लिया। पहले हाफ में मोरक्को की डिफेंस का बेहतरीन परफॉर्मेंस पहले हाफ के आखिरी मिनटों में फ्रांस ने लगातार दबाव बनाए रखा। देजिरे डुए और लुकास डिग्ने के दूर से लगाए गए शॉट्स को बूनू ने रोका। स्टॉपेज टाइम में मोरक्को को एक फ्री-किक भी मिली, लेकिन अशरफ हाकिमी का प्रयास गोलपोस्ट से बाहर चला गया। हाफ टाइम तक फ्रांस के नाम 10 शॉट रहे। वहीं मोरक्को गोल की ओर एक भी शॉट नहीं लगा सका। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 रहा। ————————– स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… पैराग्वे की मंत्री ने फ्रांसीसी फुटबॉल कप्तान को गाली दी:इंटरव्यू में ‘सन ऑफ बिच’ कहा; फुटबॉल वर्ल्डकप की 3 कंट्रोवर्सी फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे और पैराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला के बीच विवाद और गहरा गया है। अमारिला ने अब एम्बाप्पे को पिल्ला (सन ऑफ बिच) कहा है। उन्होंने अपने पहले दिए गए बयानों पर माफी मांगने से इनकार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.