फीफा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में झगड़ा करने वाले 4 खिलाड़ियों पर बैन लगाया है। इनमें अर्जेंटीना के तीन और स्पेन के एक खिलाड़ी को सजा दी गई है। दरअसल, 19 जुलाई को स्पेन के खिलाफ 0-1 से हारने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इस घटना के करीब एक महीने बाद फीफा ने कारवाई की है। उसने अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारदेस को 10 मैचों के लिए सस्पेंड किया है। जो सबसे बड़ी सजा है। डिफेंडर नाहुएल मोलिना को 7 मैचों के लिए निलंबित किया गया है। जबकि थियागो अल्मादा पर 1 मैच का बैन लगाया गया है। स्पेन के गावि को भी फीफा ने सजा दी है। हालांकि, इसमें मैच का उल्लेख नहीं है। सीटी बजने के बाद दोनों टीमों में भिड़ंत वर्ल्ड कप का खिताब हारने से नाराज अर्जेंटीना के खिलाड़ी न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में अपने स्पेनिश खिलाड़ियों से भिड़ गए थे। यह विवाद मैच खत्म होने के बाद हुआ था। मैच के अतिरिक्त समय में स्पेन के फेरान टोरेस ने गोल किया था, जो बाद में स्पेन की जीत का गोल साबित हुआ। इसके बाद अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडिज को पीला कार्ड मिला था।


