Hot Topics

फुटबॉलर रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से शादी की:लंबे समय से चल रही थी शादी की अटकलें; दोनों 10 साल से डेट कर रहे थे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। दोनों की शादी को लेकर कई सालों से अटकलें चल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने मंगलवार को सिविल मैरिज (कोर्ट मैरिज) की है। दोनों 2016 में मैड्रिड में मिले थे और तब से साथ हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अंगूठियां दिखाते हुए एक फोटो भी शेयर की। ठीक एक साल पहले सगाई की थी रोनाल्डो और जॉर्जिना ने आज से ठीक एक साल पहले 12 अगस्त 2025 को सगाई की थी। उस वक्त जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट रिंग की फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘हां मैं आपसे प्यार करती हूं। इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।’ रोनाल्डो और जॉर्जिना नौ साल (2016) से डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2017 की शुरुआत में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में पहली बार एक साथ दिखाई दिए थे। 5 बच्चों के पिता हैं रोनाल्डो जॉर्जिना एक स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन दोनों के साथ में चार बच्चे हैं। एवा मारिया और मातेओ का जन्म 2017 में सरोगेसी से हुआ था। वहीं, 2017 में ही जॉर्जिना ने बेटी अलाना मार्टिना और 2022 में बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया था। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा भी है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, जिनका जन्म 2010 में हुआ था। 900 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी रोनाल्डो ने पिछले साल 5 सितंबर को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में अपने करियर का 900वां गोल किया था। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने यह माइलस्टोन हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर अपने फुटबॉल के सफर का एक क्लिप शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोनाल्डो ने सभी फैंस को शुक्रिया कहा। साथ ही कहा कि उन्होंने काफी समय से यह सपना देखा था, जो पूरा हो चुका है। अभी कुछ और सपने पूरे करने बाकी हैं। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… रोनाल्डो लगातार 6 वर्ल्डकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर:टूर्नामेंट में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी बनाया पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातार 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार रात को उज्बेकिस्तान के खिलाफ छठे मिनट में गोल करके यह उपलब्धि हासिल की। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.