Hot Topics

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर बोले- ब्रूक में सचिन-लारा जैसा टैलेंट:लेकिन सोचने का तरीका कमजोर; मदद के लिए नंबर दिया, कभी संपर्क नहीं किया

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है कि हैरी ब्रूक में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसा टैलेंट है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें अपनी सोच और शॉट सिलेक्शन में सुधार करना होगा। बॉयकॉट ने बताया कि पिछले साल ब्रूक के अंकल हेडिंग्ले में उनसे मिले थे। उन्होंने बल्लेबाज की टेस्ट क्रिकेट में एकाग्रता सुधारने के लिए सलाह मांगी थी। बॉयकॉट ने मदद की पेशकश करते हुए अपना नंबर दिया, लेकिन इसके बाद ब्रूक की ओर से कोई संपर्क नहीं हुआ। बॉयकॉट बोले- ब्रूक के शॉट उन्हें खास बनाते हैं बॉयकॉट ने अपने पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने लंबे समय से किसी बल्लेबाज में ब्रूक जैसी प्रतिभा नहीं देखी। उनकी टाइमिंग, शॉट खेलने की क्षमता और लंबी पहुंच उन्हें खास बनाती है। उन्होंने कहा कि अगर ब्रूक इसी तरह खेलते रहे तो उनका करियर अच्छा रहेगा। लेकिन बेहतर सोच के साथ वे लारा और तेंदुलकर जैसे बल्लेबाजों की लिस्ट में पहुंच सकते हैं। ब्रुक इंग्लैंड के टी-20 और वनडे के कप्तान भी हैं। पहली गेंद से हमला करने की आदत से नाराज बॉयकॉट ने ब्रूक के टेस्ट क्रिकेट में खेलने के तरीके की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ब्रूक वनडे और टी-20 की तरह टेस्ट में भी हर गेंद पर अटैक करने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक, ब्रूक गेंद को पर्याप्त समय नहीं देते। पहली गेंद से ही शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से वे मिड-ऑफ या मिड-ऑन जैसे फील्डिंग पोजिशन पर कैच दे सकते हैं। टेस्ट में एक साल से शतक नहीं लगाया 27 साल के ब्रूक ने पिछले एक साल से टेस्ट में शतक नहीं लगा सके हैं। हालांकि वे दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज हैं और उनका टेस्ट औसत 53 का है। उन्होंने 2024 में मुल्तान टेस्ट में 317 रन की पारी खेली थी। यह इंग्लैंड की ओर से 30 साल से ज्यादा समय बाद आया पहला टेस्ट तिहरा शतक था। बॉयकॉट ने बैजबॉल पर भी सवाल उठाए बॉयकॉट ने इंग्लैंड की बैजबॉल शैली की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि टीम को सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करने के बजाय जीत पर ध्यान देना चाहिए। बॉयकॉट ने 8 हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाए 85 साल के ज्योफ्री बॉयकॉट ने भारत के खिलाफ 1982 में ईडन गार्डन्स में आखिरी टेस्ट खेला था। उन्होंने 108 टेस्ट में 8,114 रन बनाए हैं। इस दौरान 22 शतक और 42 अर्धशतक लगाए। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 246* रन रहा और बल्लेबाजी औसत 47.72 का रहा। वनडे में उन्होंने 36 मैचों की 34 पारियों में 1,082 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.