पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पूर्व सरकारी बस ड्राइवर के घर से करीब 15 किलो सोने के बिस्कुट और करीब 28 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं. इतनी बड़ी मात्रा में मिले कैश को गिनने के लिए पुलिस को मौके पर पांच कैश काउंटिंग मशीनें मंगानी पड़ीं. वहीं बरामद रकम को रखने के लिए पांच बड़े टिन के बक्से भी लाए गए. पुलिस के मुताबिक, नकदी करीब 35 बोरियों में भरकर रखी गई थी.

