Hot Topics

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:जीवन में जब-जब माया सताए, ईश्वर की लीला से जुड़ जाएं

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

पूजा-पाठ करने वाले भी भ्रमित हो जाते हैं। शिकायत करते हैं कि हमारे साथ ऐसा क्यों होता है? क्या ईश्वर है नहीं, है तो हमारी सुनता नहीं? तुलसीदास जी क्या लिखते हैं- परबस जीव स्वबस भगवंता, जीव अनेक एक श्रीकंता। मनुष्य परतंत्र है, भगवान स्वतंत्र हैं। जीव अनेक हैं, श्रीपति भगवान एक हैं। अब इसमें तुलसीदास जी ने साफ कहा है कि यह जो माया है, जादू है- यह भ्रम पैदा करता है। तो माया से बचने के लिए भजन किया जाए। और भजन करते ही या तो हम ईश्वर के निकट जाते हैं या ईश्वर हमारे पास आते हैं। भागवत पुराण में भगवान कृष्ण ने जब रासलीला की तो लोग भ्रम में पड़ गए। कृष्ण गोपियों के साथ नाच रहे हैं। लोगों ने स्त्री और पुरुष देखना शुरू कर दिया। रास पंचाध्यायी में यही माया है, लेकिन यदि हम भजन करें तो माया कटेगी। जैसे कृष्ण भजन करने से हम कृष्ण की ओर बढ़ेंगे ही, क्योंकि कृष्ण शब्द का अर्थ है- जो आकर्षित करे, जो भक्त को अपने में लील ले। तो जब-जब माया सताए, ईश्वर की लीला से जुड़ जाएं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.