Hot Topics

नीरज चोपड़ा संग फोटो लगा ₹3.50 करोड़ ठगे:पंचकूला में स्पोर्ट्स कंपनी को पैसा दिलवाने के नाम पर फंसाया, JE भाई-SI पत्नी के खाते में रकम डलवाई

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

दिल्ली की एक स्पोर्ट्स कंपनी के डायरेक्टर शिव प्रकाश सिंह से खुद को सरकारी अधिकारी बताकर 3.50 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में पंचकूला नगर निगम के जेई रोहित सैनी को गिरफ्तार किया गया है। करनाल निवासी रोहित, इस मामले के मुख्य आरोपी और कृषि विभाग में बेलदार मोहित सैनी का भाई है। क्राइम ब्रांच ने रोहित को आठ दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पूरे ठगी कांड का मास्टरमाइंड उसका भाई मोहित सैनी ही है। रोहित के मुताबिक, उसके खाते में केवल 4 लाख रुपए आए थे, जबकि बाकी रकम मोहित के पास है। उसने यह भी बताया कि मोहित ने खुद को हरियाणा खेल विभाग का ऑब्जर्वर बताकर शिव प्रकाश सिंह से संपर्क किया था। भरोसा जीतने के लिए उसने ओलिंपियन नीरज चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीरें भी दिखाई थीं। पुलिस के अनुसार, मोहित की पत्नी नेहा हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है, जबकि उनका तीसरा भाई पार्षद रह चुका है। उनकी मां भी पुलिस विभाग में हैं। फिलहाल, पुलिस उन सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनके खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है। वहीं, मामले के मास्टरमाइंड मोहित सैनी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पहले वो पेमेंट, जिसके नाम पर स्पोर्टस कंपनी से हुआ फ्रॉड….. कैसे पुलिस के चंगुल में फंसे ठग, दो पॉइंट में जानिए… अब जानिए फ्रॉड के सूत्रधार और उनके परिवार के बारे में… ——————————————– ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में स्पोर्ट्स कंपनी डायरेक्टर से ₹3.50 करोड़ हड़पे:ओलिंपिक एसोसिएशन में अटकी थी पेमेंट, रिलीज करवाने के लालच में बना शिकार खेल सामग्री बनाने वाली कंपनी शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिव प्रकाश सिंह से खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले एक गिरोह ने करीब 3.50 करोड़ रुपए की ठग लिए।मामले में पंचकूला सेक्टर-20 थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 को सौंप दी है। (पूरी खबर पढ़ें)

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.