Hot Topics

नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड के लिए उतरेंगे:जेवलिन फाइनल में पाकिस्तान के अरशद, श्रीलंकाई रुमेश से चुनौती; बॉक्सिंग में भारत के 10 सेमीफाइनल

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारत के नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे। भारत की ओर से रोहित यादव और यशवीर सिंह भी फाइनल में हिस्सा लेंगे। नीरज के सामने पाकिस्तान के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम और श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे की चुनौती होगी।रुमेश ने क्वालिफिकेशन राउंड में 82.84 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया था, जबकि अरशद सातवें स्थान पर रहे थे। भारत के 10 बॉक्सर आज सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगे। टोक्यो ओलिंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन भी सेमीफाइनल खेलेंगी। क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे नीरज क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने पहले प्रयास में 76.28 मीटर और दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद उन्होंने तीसरा थ्रो नहीं किया। नीरज 79.61 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे और फाइनल में पहुंच गए। भारत के ही रोहित यादव 78.37 मीटर के साथ नौवें और यशवीर सिंह 78.36 मीटर के साथ दसवें स्थान पर रहे। दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। नीरज ने अरशद को 10 बार पीछे छोड़ा नीरज और अरशद की पहली भिड़ंत 2016 साउथ एशियन गेम्स में हुई थी। इसके बाद दोनों 11 टूर्नामेंट में आमने-सामने आ चुके हैं। इनमें 10 बार नीरज ने अरशद को पीछे छोड़ा है। अरशद को एकमात्र सफलता पेरिस ओलिंपिक 2024 में मिली थी। तब उन्होंने 92.97 मीटर के ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था, जबकि नीरज ने 89.45 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया था। 90 मीटर पार करने वाले भारत के इकलौते जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2025 दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। वे 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले भारत के इकलौते जैवलिन थ्रोअर हैं। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में उन्होंने 87.58 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 और एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड, जबकि पेरिस ओलिंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। बॉक्सिंग में भारत के 10 सेमीफाइनल बॉक्सिंग में भारत के 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। इनमें प्रीति पवार, अंकुश पंघाल, जैस्मिन लांबोरिया, अरुंधति चौधरी और जदुमणि सिंह के मुकाबले शाम तक होंगे। जीत के साथ ये खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग के फाइनल में पहुंच जाएंगे। देर रात साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, लवलीना बोरगोहेन, सचिन सिवाच और नरेंद्र बरवाल भी सेमीफाइनल में उतरेंगे। टोक्यो ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन पर भी भारत की नजरें रहेंगी। वे 75 किलोग्राम वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में भी भारतीय चुनौती जूडो में हर्ष सिंह, श्रद्धा चोपड़े, रोहित बसीर माजगुल, अस्मिता डे और यामिनी मौर्य अपने-अपने शुरुआती मुकाबले खेलेंगे। जीतने वाले खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचेंगे। ट्रैक साइक्लिंग में दिनेश कुमार और रोजित यांगलेम 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट में उतरेंगे। वहीं डेविड बेकहम एल्काचोहतूंगो और जेम्श सिंह कीथेल्लाकराम पुरुष केरिन स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों स्पर्धाओं के फाइनल भी आज ही खेले जाएंगे। लॉन बॉल्स में दो अहम मुकाबले लॉन बॉल्स में दिनेश कुमार और नवनीत सिंह की जोड़ी पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले में फॉकलैंड आइलैंड्स का सामना करेगी। इसके बाद नयनमोनी सैकिया महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले में जाम्बिया की मिल्ड्रेड म्कंडाविरे के खिलाफ उतरेंगी। आज 22 गोल्ड मेडल इवेंट्स कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन कुल 22 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे। इनमें 10 एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, 7 ट्रैक साइक्लिंग और पैरा ट्रैक साइक्लिंग तथा 5 जूडो स्पर्धाओं के गोल्ड मेडल मुकाबले शामिल हैं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.