Hot Topics

नीट पेपर लीक केस : CBI की चार्जशीट में कौन-कौन से खुलासे हुए?

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

NEET पेपर लीक ऐसा मुद्दा बन गया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस मामले ने न सिर्फ छात्रों का बड़ा आंदोलन खड़ा किया, बल्कि संसद तक में हंगामे की वजह बना. अब हम आपके सामने NEET पेपर लीक मामले का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा रखने जा रहे हैं. आखिर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कैसे हुआ? इस सवाल का जवाब CBI की चार्जशीट में सामने आया है. CBI की चार्जशीट में हुए खुलासे जांच एजेंसी को भी हैरान करने वाले हैं. बताया गया है कि इस बार पेपर लीक का तरीका पारंपरिक तरीकों से बिल्कुल अलग था. न तो WhatsApp का इस्तेमाल हुआ, न Telegram का, न कोई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म. यहां तक कि न पेन ड्राइव, न हार्ड ड्राइव और न ही किसी तरह का डिजिटल डेटा ट्रांसफर किया गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि NEET का प्रश्नपत्र न तो कागजी रूप में बाहर गया और न ही पेपर तैयार करने वाले सुरक्षित कमरे से किसी ने उसकी हार्ड कॉपी बाहर निकाली. जांच में यह भी सामने आया कि पेपर तैयार होने के दौरान कोई बाहरी व्यक्ति अंदर नहीं आया और न ही प्रश्नपत्र कमरे से बाहर ले जाया गया.

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.