कांवड़ यात्रा को लेकर AIMIM ने यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला किया है. AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा, ‘सड़कों पर होने वाली 2 मिनट की ईद की नमाज रोकने वाले अधिकारी अब कांवड़ियों के लिए रूट डाइवर्ट कर रहे हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान लोग नशे में चलते है. योगी सरकार उन पर क्यों नहीं कार्रवाई करती? क्या सिर्फ मुस्लिमों पर ही बुलडोजर चलेगा?”
शादाब ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकान बंद करने के आदेश पर भी उठाया सवाल. उन्होंने कहा कि मुस्लिमों का एनकाउंटर करने वाली पुलिस कांवड़ियों के क्यों दबाएगी पैर और पुष्प बरसाएगी. कांवड़ यात्रा के लिए विशेष इंतजाम करना गलत है. क्यों मांस की दुकानों को कांवड़ यात्रा के रास्ते में बंद किया जाता है. इससे हजारों लोग प्रभावित होते हैं. इन लोगों की रोजी- रोटी के बारे में क्यों नहीं सोचा जाता है. शादाब के बयान के बाद मेरठ पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

