Hot Topics

देश में बिजनेस परिवारों की संपत्ति ₹138 लाख करोड़ हुई:ये नीदरलैंड्स और सऊदी अरब जैसे देशों की इकोनॉमी से ज्यादा, रोजाना ₹4,076 करोड़ जोड़े

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारत के 300 सबसे अमीर फैमिली बिजनेस की कुल संपत्ति रिकॉर्ड ₹138 लाख करोड़ पर पहुंच गई है। 2024 के मुकाबले इनकी संपत्ति करीब 30 लाख करोड़ रुपए और 2025 के मुकाबले 1.23 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। यह संपत्ति नीदरलैंड्स और सऊदी अरब जैसे देशों की इकोनॉमी से भी ज्यादा है। ‘2026 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्युएबल फैमिली बिजनेस लिस्ट’ के मुताबिक बीते दो सालों में इन बिजनेस फैमिली ने रोजाना औसतन ₹4,076 करोड़ जोड़े हैं। जिंदल परिवार ने तीन साल में ₹3.3 लाख करोड़ की सबसे ज्यादा वेल्थ बनाई जिंदल परिवार ने पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा वेल्थ क्रिएट की है। जिंदल परिवार ने बीते 3 सालों में अपनी संपत्ति में 3.3 लाख करोड़ रुपए जोड़े हैं, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 70% बढ़कर 8.02 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। नीदरलैंड, सऊदी अरब और स्विट्जरलैंड की जीडीपी से भी बड़ी है यह संपत्ति हुरुन इंडिया के फाउंडर और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद के अनुसार, भारत के सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यवसायों की कुल संपत्ति 1.46 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 138 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। अनस रहमान ने बताया कि अगर इस लिस्ट में शामिल सभी परिवारों की कुल संपत्ति को मिलाकर एक देश मान लिया जाए, तो जीडीपी (GDP) के मामले में यह दुनिया की 18वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यह नीदरलैंड, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और पोलैंड जैसे विकसित देशों की जीडीपी से भी अधिक है। शाही एक्सपोर्ट्स के आहूजा परिवार की संपत्ति 3 साल में 352% बढ़ी शाही एक्सपोर्ट्स के आहूजा परिवार ने बीते तीन सालों में ग्रोथ के मामले में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आहूजा परिवार की संपत्ति 352% बढ़कर 37,500 करोड़ रुपए हो गई है, जो इस लिस्ट में तीन साल की सबसे उच्चतम ग्रोथ रेट है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.