ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई का अंतिम संस्कार दुनिया की सबसे बड़ी खबर बन चुका है. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के साझा हमलों में उनकी मौत हुई और उसके ठीक 4 महीने बाद जब तेहरान की सरजमी पर जनाजा निकला, तो इतने लोग पहुंच गए कि सड़कें कम पड़ गईं. लगभग 10 किलोमीटर लंबी तक लोगों की लाइन दिखी. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी लोगों को अंतिम विदाई देने के लिए इतना बड़ा जन सैलाब सड़कों पर उतर चुका है, गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है. 1969 में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस अन्ना के अंतिम संस्कार में 1.5 करोड़ लोगों की भीड़ उमड़ी थी. ये मानव इतिहास का सबसे शांतिपूर्ण जनसैलाब माना जाता है. आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से रहे सबसे बड़े अंतिम संस्कार, जो इतिहास के पन्नों में हैं दर्ज.



