Hot Topics

दिल्ली-NCR में मानसून की ‘धमाकेदार’ एंट्री, गर्मी से राहत, लेकिन सड़कों पर आफत

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

दिल्ली एनसीआर में पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से आखिरकार लोगों को निजात मिल गई. सुबह से रुक-रुक कर हो रही तेज और मध्यम दर्जे की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है. हालांकि, इस बारिश ने ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए रास्ते में कई मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं. 

NH-9 और गाजीपुर बॉर्डर का बुरा हाल

सुबह करीब 8 बजे एनडीटीवी के रिपोर्टर रवीश रंजन शुक्ला गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ निकले, तो उन्हें भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा. बारिश के कारण नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर जगह-जगह जलभराव हो गया है. गाजीपुर बॉर्डर के पास पानी भरने और बीच सड़क पर एक ट्रक खराब होने की वजह से लंबा जाम लग गया है. उन्होंने बताया कि लाल कुआं से लेकर दिल्ली तक ट्रैफिक बेहद धीमा है. पानी ज्यादा भरा होने के कारण गाड़ियां सिर्फ एक लेन से गुजर पा रही हैं, जिसका खामियाजा नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ से आने वाले नौकरीपेशा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

लाजपत नगर से CGO कॉम्प्लेक्स रूट पर रेंगती गाड़ियां

ट्रैफिक की समस्या सिर्फ हाईवे तक सीमित नहीं है. सराय काले खां से लाजपत नगर होते हुए सीजीओ (CGO) कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाले रास्ते पर भी एक तरफ भारी जाम लगा हुआ है. वहीं, लगातार बारिश की वजह से ईस्ट ऑफ कैलाश में नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के बाहर एक बड़ा पेड़ गिर गया. यह घटना सुबह करीब 7:30 से 8:00 बजे के बीच हुई. पेड़ सीधे नीचे खड़ी एक मालवाहक गाड़ी पर गिरा, जिससे गाड़ी पूरी तरह डैमेज हो गई है.

राहत की बात यह रही कि उस वक्त गाड़ी के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, इस घटना की वजह से ईस्ट ऑफ कैलाश से गढ़ी गांव की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है.

दिक्कतों के बीच लोगों के चेहरे पर सुकून

जलभराव, गिरे हुए पेड़ और ट्रैफिक जाम के बावजूद, दिल्लीवालों के चेहरों पर उमस से राहत मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती है. दिल्ली के मशहूर गरमा-गरम पराठे बेचने वालों का कहना है कि बारिश की वजह से आज काम थोड़ा सुस्त जरूर है, लेकिन मौसम का बदलना भी जरूरी है. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “बारिश तो होनी चाहिए, वरना फसल कैसे होगी. मौसम सारे ही अच्छे लगते हैं.”
 

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.