Hot Topics

दावा- इंग्लैंड दौरे के बाद भारत का कोचिंग स्टाफ बदलेगा:गंभीर के दो भरोसेमंद कोच हट सकते हैं, फील्डिंग कोच दिलीप पर भी दबाव

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर के स्टाफ में से असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशेट और तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल को हटाया जा सकता है। दोनों का कॉन्ट्रैक्ट भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद समाप्त होगा। टीम इंडिया को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ 2-0 और इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से टी-20 सीरीज हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद BCCI ने टीम के प्रदर्शन और कोचिंग स्टाफ का रिव्यू करने का फैसला किया है। हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ पर भी सवाल उठे हैं। भारतीय टीम की लगातार खराब फील्डिंग भी BCCI की चिंता का कारण बनी हुई है। टीम ने दोनों सीरीज में मिलाकर 10 से ज्यादा कैच छोड़े। बोर्ड टीम के गिरते फील्डिंग स्तर से संतुष्ट नहीं है। पिछले साल अभिषेक नायर के साथ दिलीप को भी हटाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें दोबारा मौका मिला था। रयान को लगातार यात्रा से दिक्कत यह भी कहा जा रहा है कि टेन डोशेट पूरे साल टीम के साथ ट्रैवल करने से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने अपनी परेशानी BCCI को बता दी है। साथ ही उनके किसी IPL फ्रेंचाइजी से जुड़ने की भी चर्चा है। दूसरी ओर मोर्ने मोर्कल भी अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। बालाजी को मिल सकती है जिम्मेदारी अगर टेन डोशेट और मोर्कल टीम से हटते है, तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के नए फास्ट बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी को श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ भेजा जा सकता है। भारत अगस्त की शुरुआत में श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगा। वहीं जुलाई के अंत में जिम्बाब्वे टी-20 दौरे पर VVS लक्ष्मण CoE के कोचिंग स्टाफ के साथ टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। गंभीर ने खुद चुने थे दोनों कोच रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल, दोनों को गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में हेड कोच बनने के बाद अपने सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया था। बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर की जगह पहले ही सितांशु कोटक को लाया जा चुका है। गंभीर ने बतौर कोच 3 ट्रॉफी जीती गौतम गंभीर की कोचिंग में वनडे और टी-20 में भारत का प्रदर्शन शानदार, जबकि टेस्ट में निराशाजनक रहा है। वनडे में भारत ने 23 में से 16 मैच जीते और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम कीं। टी-20 में टीम ने 53 में 37 मैच जीते, एशिया कप 2025 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। हालांकि, इसके बाद भारत पहली बार आयरलैंड (2-0) और इंग्लैंड (4-0) से टी-20 सीरीज हार गया। वहीं टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड सबसे खराब रहा। टीम ने 18 में सिर्फ 6 टेस्ट जीते, जबकि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से घरेलू सीरीज गंवाई और 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी हार गई। 12 साल बाद इंग्लैंड ने भारत को हराया 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने भारत को टी-20 सीरीज में हराया। दोनों टीमों के बीच अब तक 10 सीरीज खेली गईं, जिनमें भारत ने 5 और इंग्लैंड ने 4 जीतीं। एक सीरीज ड्रॉ रही थी। पहली बार आयरलैंड से भी हारे इंग्लैंड से पहले आयरलैंड के खिलाफ भी 2 टी-20 मैचों की सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारतीय टीम को 2023 के बाद किसी टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। 2023 में वेस्टइंडीज ने 3-2 से हराया था।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.