बालेश्वर जिले के खैरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ATM लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. काले रंग की थार में पहुंचे बदमाश ATM मशीन को उखाड़कर वाहन से बांध ले गए और उसे सड़क पर घसीटते हुए फरार हो गए. घटना की पूरी तस्वीर एटीएम परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई.

