Hot Topics

तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड, चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट शतक लगाया। टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर रूट और सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 68-68 अर्धशतक हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल 66 अर्धशतकों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर और भारत के राहुल द्रविड़ के नाम 63-63 अर्धशतक हैं। 50+ स्कोर बनाने वाले कप्तानों में 5वें स्थान पर रूट 42 साल के रूट टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वालों की सूची में भी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ 61 स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। रिकी पोंटिंग 54 स्कोर के साथ दूसरे, बॉर्डर 51 के साथ तीसरे और पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक 43 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं। इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर बढ़त हासिल की हेडिंग्ले मैदान पर टी-ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 239/4 है। उसने पाकिस्तान पर 68 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हैरी ब्रूक और डैन लॉरेंस नाबाद हैं। इंग्लैंड ने दूसरे दिन की शुरुआत 112/2 के स्कोर से की थी। टीम पाकिस्तान के पहली पारी के 171 रन से 59 रन पीछे थी। यहां से जॉर्डन कॉक्स और जो रूट ने शतकीय साझेदारी की। कॉक्स ने 73 रन बनाए और अली उस्मान की गेंद पर आउट हुए। इसके कुछ समय बाद रूट भी 112 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हो गए। स्टोक्स के संन्यास के बाद रूट फिर कप्तान बने बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर वापस लौटे हैं। रूट पहली बार फरवरी 2017 में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बने थे। एलिस्टर कुक के इस्तीफे के बाद वे इंग्लैंड 80वें कप्तान बने थे। अप्रैल 2022 में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद बेन स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। बेन स्टोक्स ने जुलाई 2026 में रिटायरमेंट ले लिया था। इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर बढ़त बनाई हेडिंग्ले मैदान पर टी-ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 239/4 है। उसने पाकिस्तान पर 68 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हैरी ब्रूक और डैन लॉरेंस नाबाद हैं। यहां से जॉर्डन कॉक्स और जो रूट ने शतकीय साझेदारी की। कॉक्स ने 73 रन बनाए और अली उस्मान की गेंद पर आउट हुए। पाकिस्तान पहली पारी में 171 रन पर ऑलआउट हो गया। ———————————— लीड्स टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर, 171 रन पर ऑलआउट पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर है। उसने पहली पारी में 171 रन बनाए। जबकि, इंग्लैंड ने स्टंप्स तक पहली में 2 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.