Hot Topics

डील, दोस्‍ती और क्रिकेट: मेलबर्न ग्राउंड पर PM मोदी, लॉन्च किया ऐतिहासिक ‘स्पोर्ट्स रोडमैप’

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से भारत और ऑस्ट्रेलिया के साझा खेल जुनून की बात की. उन्होंने कहा कि MCG में आते ही हर भारतीय के मन में दो भाव आते हैं, एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा ये एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक साझा पैशन है. पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां कोई मैच का प्रेशर नहीं है. आज सिर्फ खेल की खुशी, दोस्ती की गर्मजोशी और फ्यूचर चैंपियंस की एनर्जी है. उन्होंने बच्चों के साथ कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट को लेकर बातचीत का जिक्र किया. बच्चों का जोश देखकर लगा कि ये कोई एग्जीबिशन मैच नहीं, बल्कि फ्यूचर चैंपियंस का ऑडिशन चल रहा है. उनके आत्मविश्वास से साफ है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों में खेलों का भविष्य उज्ज्वल है. पीएम ने कहा कि जब भी वो ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मिलते हैं, क्रिकेट दोनों के बीच नेचुरल कनेक्टिंग पॉइंट बनता है. अहमदाबाद में दोनों साथ मैच देख चुके हैं. उन्होंने स्टीव वॉ की मेंटल टफनेस और लिसा स्थालेकर की ऑलराउंड एक्सीलेंस का भी जिक्र किया और कहा कि चैंपियन बनने के लिए टैलेंट, टेम्परामेंट और टेनेसिटी तीनों जरूरी हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ “इंडिया-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबोरेशन रोडमैप” लॉन्च किया. इसके तहत क्रिकेट के साथ अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ेगा. स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस और टेक्नोलॉजी में मिलकर काम होगा. ऑन फील्ड के साथ ऑफ फील्ड पार्टनरशिप भी मजबूत होगी. पीएम ने कहा कि भारत में खेलो इंडिया से खेलों का डेमोक्रेटाइजेशन हुआ है. अब छोटे शहरों, गांवों और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी बड़े सपने देखने का प्लेटफॉर्म मिल रहा है. भारत का स्पोर्टिंग टैलेंट अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है.उन्होंने बताया कि भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 में ओलंपिक्स की मेजबानी का प्रयास कर रहा है. 2032 में ब्रिसबेन ओलंपिक्स होगा. इन ग्लोबल इवेंट्स के लिए मेगा स्केल पर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा. पीएम ने ये भी बताया कि बिग बैश लीग का एक मैच चेन्नई में होगा, क्योंकि भारत में किसी भी स्पोर्टिंग लीग के लिए बड़ी रीच और व्यूअरशिप की गारंटी है.

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.