Hot Topics

टेस्ट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड-ब्रेक:जंगू और चेज ने 401 रन जोड़े, विंडीज की पारी 626/9 पर डिक्लेयर; श्रीलंका 15/1

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Aliquam non leo id magna vulputate dapibus. Curabitur a porta metus. In viverra ipsum nec vehicula pharetra. Proin egestas nulla velit, id faucibus mi ultrices et.

वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ब्रेक किया। दोनों ने मिलकर 603 गेंद पर 401 रन बनाए। इस जोड़ी ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। इस रिकॉर्ड पार्टनरशिप के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। ओपनर पाथुम निसांका 3 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, श्रीलंका का स्कोर 15/1 है। निशान मदुष्का 2 और कसुन रजिता 4 रन पर नाबाद हैं। जंगू और चेज ने शतक लगाए
वेस्टइंडीज ने 271 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। 78 से आगे खेल रहे आमिर जंगू ने 233 और 42 रन से आगे खेलते हुए कप्तान रोस्टन चेज 194 रन की शतकीय पारियां खेलीं। जंगू और चेज ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी पार किए। चोटिल शाई होप के स्थान पर टीम में शामिल किए गए जंगू ने लगभग पूरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोहरा शतक पूरा करने के बाद मैदान और ड्रेसिंग रूम से उन्हें जोरदार तालियां मिलीं। कप्तान रोस्टन चेज ने 194 रन की धैर्यपूर्ण और शानदार पारी खेली। वह अपने पहले टेस्ट दोहरे शतक से सिर्फ छह रन दूर रह गए। उन्हें सोनल दिनूषा ने बोल्ड किया। रथनायके ने तोड़ी साझेदारी, 5 विकेट झटके श्रीलंका के मिलन रथनायके ने इस रिकॉर्ड साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने जंगू को कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने पारी में 124 रन देकर पांच विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर सोनल दिनूषा ने दो विकेट तो लिए, लेकिन 234 रन भी खर्च किए। श्रीलंका की दूसरी पारी लड़खड़ाई वेस्टइंडीज ने 626 रन पर पारी घोषित की। जवाब में श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और पाथुम निसांका दूसरे ओवर की पहली गेंद पर जयडेन सील्स का शिकार बन गए। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज पूरी तरह मैच पर हावी नजर आया और चौथे दिन जीत की मजबूत स्थिति में पहुंच गया। ————————————————– एंटीगुआ से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट दूसरे दिन बराबरी पर, 308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5 श्रीलंका के वेस्टइंडीज दौरे का पहला टेस्ट मैच दूसरे दिन तक बराबरी था। 308 रन के जवाब में विंडीज ने पहली पारी में 5 विकेट पर 271 रन बना लिए थे। कैरेबियाई टीम महज 37 रन पीछे थी। दूसरे दिन स्टंप्स तक आमिर जंगू 78 और रोस्टन चेज 42 रन पर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर श्रीलंका पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 पर ऑलआउट, धनंजय डी सिल्वा का शतक श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए थे। गुरुवार को मैच के पहले दिन धनंजया डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 168 गेंद पर 120 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

ryash0041@gmail.com

http://socialblize.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News