Hot Topics

जेल जाना चाहिए, चक्की पीसनी चाहिए… राम मंदिर दान चोरों पर गुस्साए VHP अध्यक्ष अलोक कुमार

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Aliquam non leo id magna vulputate dapibus. Curabitur a porta metus. In viverra ipsum nec vehicula pharetra. Proin egestas nulla velit, id faucibus mi ultrices et.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार की अहम प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों के साथ उनकी रत्ती भर भी सहानुभूति नहीं है और उन्हें जेल में कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

हालांकि, अयोध्या बार एसोसिएशन द्वारा आरोपियों का केस न लड़ने और केस लड़ने वाले वकील पर 5 लाख का जुर्माना लगाने के फैसले पर उन्होंने तीखे सवाल खड़े किए हैं. पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें. आलोक कुमार ने साफ कहा कि मंदिर में चोरी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें चक्की पीसनी चाहिए. आरोपियों का केस न लड़ने के वकीलों के प्रस्ताव को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के नियमों और संविधान की मर्यादा के खिलाफ बताया. 2011 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जघन्य से जघन्य अपराधी को भी कोर्ट में अपना बचाव करने (Best Defense) का पूरा अधिकार है. वकीलों द्वारा 3 दिन में अयोध्या छोड़ने की धमकी और जुर्माने के ऐलान को उन्होंने प्रोफेशनल एथिक्स का उल्लंघन और किसी राजनीतिक पार्टी के एजेंडे से प्रेरित कदम बताया.

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, mattis, pulvinar dapibus leo.

Top categories

Tags

Blazethemes @2024. All Rights Reserved.