जापान के दक्षिणी हिस्से में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका क्यूशू क्षेत्र है. भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है. भूकंप के बाद कई इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की सख्त हिदायत दी है. जापान सरकार ने कई प्रांतों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.


