Hot Topics

जरूरत की खबर- मानसून में रोड ट्रिप की प्लानिंग:पहले चेक करें ये 9 चीजें, इन 7 जगहों पर न जाएं, साथ ही ट्रैवल सेफ्टी चेकलिस्ट

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

बारिश के मौसम में रोड ट्रिप का मजा ही कुछ अलग है। लेकिन इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी मुसीबत बन सकती है। भारी बारिश, लैंडस्लाइड और जलभराव जैसी स्थितियां कई बार जानलेवा हालात पैदा कर देती हैं। मौसम विभाग भी हर साल बारिश में पहाड़ी और रिमोट इलाकों में ट्रिप को लेकर अलर्ट जारी करता है। ऐसे में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान, रास्ते की स्थिति और कुछ बुनियादी तैयारियां बेहद जरूरी है। इसलिए ’जरूरत की खबर’ में आज मानसून में सेफ रोड ट्रिप पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: आनंद स्वरूप, कमिश्नर, गढ़वाल (उत्तराखंड) जगदेव कालसी, ऑटो एक्सपर्ट, दिल्ली डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- क्या बारिश के मौसम में रोड ट्रिप प्लान करना सेफ है? जवाब- बारिश के मौसम में रोड ट्रिप प्लान की जा सकती है, लेकिन इसे पूरी तरह से ‘सेफ’ नहीं कहा जा सकता। इसलिए भारी बारिश, जलभराव और लैंडस्लाइड जैसी स्थितियों को ध्यान में रखकर ही प्लानिंग करनी चाहिए। सवाल- मानसून में रोड ट्रिप प्लान करते समय सबसे पहले क्या देखें? जवाब- सबसे पहले मौसम का पूर्वानुमान और जिस रूट से जाना है, उसकी मौजूदा स्थिति देखें। ग्राफिक में चेकलिस्ट देखिए- सवाल- मानसून में रोड ट्रिप के लिए कौन-सी जगहें अवॉइड करनी चाहिए? जवाब- इस मौसम में ट्रिप के लिए कुछ जगहें अवॉइड करनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए- आइए अब इन पॉइंट्स को विस्तार से समझते हैं- लैंडस्लाइड-प्रोन पहाड़ी इलाके नदी, नाले और वॉटरफॉल के आसपास जलभराव वाली सड़कें घने जंगल या सूनसान रूट ग्रामीण या रिमोट इलाके समुद्र किनारे के हाई-टाइड एरिया सवाल- क्या बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में रोड ट्रिप रिस्की होता है? जवाब- हां, पहाड़ी इलाकों में कई तरह के रिस्क हो सकते हैं- सवाल- ट्रिप पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी कैसे लें? जवाब- मानसून में रोड ट्रिप प्लान करते समय अगले 2-3 दिनों का फोरकास्ट देखना जरूरी है। इसके लिए- सवाल- मानसून में रात में ड्राइविंग क्यों नहीं करनी चाहिए? जवाब- मानसून में रात में ड्राइविंग काफी रिस्की होता है। कम विजिबिलिटी और सड़क पर गढ्ढे एक्सीडेंट का कारण बनते हैं। नाइट ड्राइविंग के सभी रिस्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- लोकल एडवाइजरी और ट्रैफिक अपडेट चेक करना क्यों जरूरी है? जवाब- ये ग्राउंड लेवल की रियल-टाइम स्थिति बताते हैं, जो अक्सर सामान्य मौसम फोरकास्ट में नहीं मिलती। जैसे- ये जानकारी आमतौर पर लोकल प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ही जारी करते हैं। इन अपडेट्स को देखकर वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं और अनावश्यक जाम, देरी या दुर्घटना के रिस्क से बच सकते हैं। सवाल- मानसून ट्रैवल इमरजेंसी किट में क्या चीजें होनी चाहिए? जवाब- इस दौरान कभी भी सिचुएशन बदल सकती है, इसलिए रोड ट्रिप पर निकलते समय साथ में एक इमरजेंसी किट होना जरूरी है। किट में क्या होना चाहिए, ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या रोड ट्रिप से पहले गाड़ी की सर्विसिंग करवाना जरूरी है? जवाब- हां, गाड़ी की सर्विसिंग से यह सुनिश्चित होता है कि ब्रेक, टायर, इंजन, बैटरी और वाइपर जैसी जरूरी पार्ट्स सही हालत में हैं। इससे अचानक खराबी या रास्ते में फंसने का रिस्क कम हो जाता है। सवाल- मानसून रोड ट्रिप से पहले कार में क्या-क्या चेक करें? जवाब- बारिश में राेड ट्रिप पर निकलने से पहले कार में कुछ बुनियादी चीजें चेक करना जरूरी है। ग्राफिक में लिस्ट देखिए-
सवाल- बारिश में गाड़ी की स्पीड कितनी रखें? जवाब- बारिश में गाड़ी की स्पीड सामान्य दिनों के मुकाबले कम रखना ही सेफ होता है, क्योंकि सड़क फिसलन भरी होती है और ब्रेकिंग डिस्टेंस बढ़ जाती है। आमतौर पर शहर में 30-40 किमी/घंटा और हाईवे पर 50-60 किमी/घंटा की नियंत्रित स्पीड सेफ मानी जाती है। यह सड़क की हालत, ट्रैफिक और विजिबिलिटी पर निर्भर करता है। सवाल- बारिश में अचानक ब्रेक लगाना क्यों खतरनाक है? जवाब- गीली सड़क पर टायर की पकड़ कम होती है, ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी फिसल सकती है। इसलिए हमेशा धीरे-धीरे ब्रेक लगाना चाहिए। सवाल- जलभराव वाली सड़क पर गाड़ी कैसे चलाएं? जवाब- अगर सड़क पर थोड़ा बहुत पानी हो तो लो स्पीड में और एक समान स्पीड से चलें, बार-बार ब्रेक या एक्सीलरेशन से बचें। आगे चल रही गाड़ी के टायर ट्रैक को फॉलो करें। अगर पानी बहुत ज्यादा हो तो उस रास्ते पर जाने से बचें। सवाल- जलभराव वाली सड़क को कैसे पहचानें? जवाब- इसके कुछ संकेत होते हैं- सवाल- बारिश में विजिबिलिटी कम होने पर क्या करें? जवाब- ऐसे में कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं- सवाल- ट्रैवल के दौरान कौन-सी दवाएं साथ रखें? जवाब- बारिश में ट्रिप के दौरान फर्स्ट-एड किट ये दवाएं जरूर रखें- मानसून में रोड ट्रिप रोमांच जरूर देती है, लेकिन इस दौरान एक छोटी चूक बड़े खतरे में बदल सकती है। ट्रिप का असली मजा तभी है, जब आप हर कदम सोच-समझकर उठाएं। इसलिए बारिश में रोड ट्रिप पर हमेशा सतर्क रहें। ………………… ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- मानसून में रिस्की है ड्राइविंग:पहले गाड़ी के ये पार्ट्स चेक करें, सुरक्षा के 15 नियम याद रखें, 12 गलतियां न करें बारिश में ड्राइव करना काफी चैलेंजिंग होता है। सड़क पर कहीं पानी भरा होता है, तो कहीं कीचड़ जमा होता है। विजिबिलिटी भी कम हो जाती है। ऐसे में छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.