Hot Topics

जरूरत की खबर- पैदल चलने में थक जाते हैं:स्टैमिना कम है, ये गलतियां जिम्मेदार, डॉक्टर से समझें कौन सी गलत आदतें सुधारें, क्या खाएं

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

क्या आप 500 मीटर पैदल चलने या एक मंजिल सीढ़ियां चढ़ने पर ही थक जाते हैं? अगर ऐसा अक्सर होने लगे तो इसे सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। इसके पीछे पोषक तत्वों की कमी, पर्याप्त नींद न लेना, फिजिकली एक्टिव न रहना, तनाव और डिहाइड्रेशन जैसे कारण हो सकते हैं। इन सबकी वजह से स्टैमिना कमजोर होता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि शरीर जल्दी क्यों थक जाता है। साथ ही समझेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अरविंद अग्रवाल, डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली
हरिओम ओझा, फिटनेस एक्सपर्ट और वेटलिफ्टिंग कोच, कानपुर सवाल- क्या पैदल चलने पर थकान होना सामान्य है? जवाब- हां, थोड़ी-बहुत थकान होना सामान्य है। खासकर अगर आप- सवाल- अगर किसी को थोड़ी दूर पैदल चलने पर ही तुरंत थकान महसूस हो रही है तो इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? जवाब- ऐसा आमतौर पर स्टैमिना कम होने पर होता है। स्टैमिना कम होने के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं- सवाल- स्टैमिना क्या होता है? स्टैमिना और स्ट्रेंथ में क्या अंतर है? जवाब- कोई काम लंबे समय तक बिना थके करने की क्षमता को स्टैमिना कहते हैं। जैसे लगातार चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना। स्ट्रेंथ का मतलब शरीर की ताकत से है, यानी एक बार में कितना जोर लगा सकते हैं या वजन उठा सकते हैं। इन दोनों का फर्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन कारणों से स्टैमिना कम होता है? जवाब- स्टैमिना घटने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या सांस फूलना और थकान होना, एक ही बात है? जवाब- नहीं, सांस फूलना और थकान होना एक ही बात नहीं है। हालांकि कई बार दोनों साथ में महसूस हो सकते हैं। सांस फूलना इसमें व्यक्ति को लगता है कि ठीक से सांस नहीं आ रही, जल्दी-जल्दी सांस लेनी पड़ रही है या थोड़ी मेहनत में ही दम फूल रहा है। थकान इसमें शरीर में कमजोरी, लो एनर्जी, सुस्ती लगती है। कई बार इस दौरान सांस सामान्य रहती है। सवाल- किसी की सहनशक्ति (एंड्यूरेंस) कैसे मापी जाती है? जवाब- किसी व्यक्ति की सहनशक्ति यानी स्टैमिना क्या है, इसे कई तरीकों से मापा जा सकता है। इसके ये कॉमन तरीके हैं- 1. रनिंग या वॉक टेस्ट 2. हार्ट रेट और रिकवरी 3. VO₂ मैक्स टेस्ट 4. मसल एंड्यूरेंस टेस्ट लगातार कितने पुश-अप्स, स्क्वैट्स या प्लैंक कर सकते हैं। 5. डेली एक्टिविटीज की क्षमता सीढ़ियां चढ़ने, तेज चलने या लंबे समय तक काम करने पर कितनी देर में थकान होती है। सवाल- शरीर का स्टैमिना किन चीजों पर निर्भर करता है? जवाब- यह कई चीजों पर निर्भर करता है। पॉइंटर्स से समझिए- 1. हार्ट और लंग्स की क्षमता हार्ट और लंग्स जितना बेहतर काम करेंगे, शरीर को उतनी ऑक्सीजन मिलेगी। 2. मसल्स की फिटनेस मजबूत और ट्रेंड मसल्स देर तक काम करने का स्टैमिना देती हैं। 3. डाइट और न्यूट्रिशन सही मात्रा में प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन, विटामिन और हाइड्रेशन जरूरी है। 4. रेगुलर एक्सरसाइज रोजाना एक्टिव रहने से शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है। 5. नींद और आराम पर्याप्त नींद से शरीर को रिकवरी में मदद मिलती है और एनर्जी बनी रहती है। 6. मेंटल कंडीशन स्ट्रेस, एंग्जाइटी और मानसिक थकान के कारण भी स्टैमिना कम हो सकता है। 7. उम्र और स्वास्थ्य बढ़ती उम्र, मोटापा या बीमारियों के कारण स्टैमिना कमजोर हो सकता है। सवाल- किस न्यूट्रिशन की कमी से शरीर जल्दी थक जाता है? जवाब- आयरन, विटामिन B12, विटामिन D और प्रोटीन की कमी से शरीर कमजोर महसूस करता है। इनकी कमी से एनर्जी घटती है, मसल्स जल्दी थकती हैं और चक्कर भी आ सकते हैं। सवाल- स्टैमिना बढ़ाने के लिए डेली लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करने चाहिए? जवाब- स्टैमिना बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव जरूरी हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- स्टैमिना बढ़ाने के लिए डाइट में क्या शामिल करें? जवाब- इसके लिए डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। ग्राफिक में देखिए- सवाल- कैसे समझें कि थकान किसी बीमारी का संकेत है? जवाब- ये लक्षण किसी बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं, जैसे- सवाल- क्या 40 के बाद भी स्टैमिना बढ़ाया जा सकता है? जवाब- हां, नियमित वॉक, योग, हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और बैलेंस्ड डाइट से 40 के बाद भी स्टैमिना बढ़ सकता है। इस उम्र में पर्याप्त नींद और नियमित हेल्थ चेकअप भी शरीर को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। स्टैमिना से जुड़े कुछ कॉमन सवाल-जवाब सवाल- क्या नींद की कमी से थकान हो सकती है? जवाब- हां, कम नींद लेने से शरीर की रिकवरी ठीक से नहीं हो पाती और कमजोरी बढ़ती है। इससे थकान ज्यादा लगती है और काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। सवाल- क्या स्ट्रेस के कारण भी स्टैमिना कम हो सकता है? जवाब- हां, ज्यादा तनाव शरीर और ब्रेन, दोनों की ऊर्जा तेजी से कम कर देता है। क्रॉनिक स्ट्रेस से नींद खराब होती है और थकान लगातार बनी रहती है। सवाल- क्या पानी कम पीने से थकान बढ़ती है? जवाब- हां, शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन होता है, जिससे कमजोरी महसूस होती है। कम पानी पीने से सिरदर्द, चक्कर और शरीर में सुस्ती की समस्या भी बढ़ सकती है। सवाल- क्या डायबिटिक लोग जल्दी थक जाते हैं? जवाब- हां, ब्लड शुगर असंतुलित रहने पर शरीर को एनर्जी नहीं मिल पाती और थकान बढ़ती है। …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- फिटनेस का नया ट्रेंड ‘रकिंग’: पीठ पर वजन लेकर चलने-दौड़ने के 10 फायदे, न करें ये गलतियां, बरतें 8 जरूरी सावधानियां आजकल एक नई फिटनेस एक्टिविटी तेजी से पॉपुलर हो रही है, जिसे ‘रकिंग’ कहते हैं। इसमें व्यक्ति अपनी पीठ पर वजन वाला बैग लेकर चलता या दौड़ता है। पूरी खबर पढ़िए…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.