Hot Topics

जरूरत की खबर- जंग लगा चाकू तुरंत फेंकें:कंटैमिनेशन का रिस्क, FSSAI की चेतावनी, 6 संकेत दिखें तो चाकू बदलें, 9 फूड सेफ्टी टिप्स

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

आपके किचन में रखा चाकू अगर जंग खा गया है तो उसे तुरंत हटाएं। जंग लगा या टूटा-फूटा चाकू फूड कंटैमिनेशन की वजह बन सकता है। अगर चाकू पर जंग लगी हो, उसका ब्लेड टूटा हो, किनारे खुरदरे हों या उस पर पेंट और गंदगी की परत जमी हो, तो उसके कण खाने में मिल सकते हैं। जंग के कण, बैक्टीरिया और धातु के सूक्ष्म टुकड़ों के खाने में मिलने से हेल्थ रिस्क हो सकता है। इसे लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर के फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें जंग लगे, क्षतिग्रस्त और गैर-फूड ग्रेड चाकू व कटिंग उपकरणों का इस्तेमाल तुरंत बंद करने की सलाह दी है। हालांकि यह एडवाइजरी फूड बिजनेस ऑपरेटर्स के लिए है, लेकिन इससे हर घर के किचन के लिए भी एक जरूरी सीख मिलती है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में FSSAI के चाकू के बारे में दिए निर्देश पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि – एक्सपर्ट: डॉ. कपिल कुमार कुर्सीवाल, सीनियर कंसल्टेंट, जीआई सर्जरी एंड जीआई ऑन्कोलॉजी, धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- FSSAI ने जंग लगे चाकुओं पर रोक क्यों लगाई है? जवाब- सुरक्षित फूड स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है क्योंकि जंग लगे चाकू से– सवाल- किस तरह के चाकुओं और उपकरणों पर FSSAI ने चिंता जताई है? जवाब- FSSAI के मुताबिक, कई फूड बिजनेस ऑपरेटर्स ऐसे चाकू और कटिंग उपकरण इस्तेमाल कर रहे थे, जो भोजन को दूषित कर सकते हैं। ग्राफिक में देखिए, किन उपकरणों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है। सवाल- जंग लगे चाकू से कटा खाना क्यों खतरनाक है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- इन्हीं कारणों से FSSAI ने फिजिकल, केमिकल और माइक्रोबायलॉजिकल कंटैमिनेशन की आशंका जताई है। सवाल- जंग लगे चाकू से खाना काटने से कौन-सी हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं? जवाब- फूड कंटैमिनेशन बढ़ने पर कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ग्राफिक में सभी हेल्थ प्रॉब्लम्स देखिए- सवाल- किन लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए? जवाब- कुछ लोगों में संक्रमण और कॉम्प्लिकेशन का खतरा दूसरों की तुलना में ज्यादा होता है। ग्राफिक में देखिए- सवाल- चाकू पर जंग क्यों लगती है? जवाब- इसके कई कारण हैं। जैसे- चाकू पर नमी रहना चाकू का हवा के संपर्क में रहना नमक वाली चीजें काटना नींबू-टमाटर जैसी चीजें काटना चाकू को ठीक से साफ न करना ब्लेड पर खरोंच या घिसाव होना चाकू को गलत तरीके से स्टोर करना सवाल- घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू कब बदलने चाहिए? जवाब- कुछ संकेत बताते हैं कि अब चाकू बदलने का समय आ गया है। नीचे ग्राफिक में सभी संकेत देखिए- सवाल- जंग लगे चाकू से कौन-से फूड आइटम्स ज्यादा प्रभावित होते हैं? जवाब- ये फूड आइटम्स ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं- 1. फल और सब्जियां जैसे- सेब, तरबूज, खीरा, टमाटर, सलाद पत्ते आदि। 2. मीट, मछली और चिकन इन फूड आइटम्स में नमी और प्रोटीन ज्यादा होता है, जिससे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। 3. खट्टे फल और एसिडिक फूड्स जैसे- नींबू, संतरा, अनानास, टमाटर आदि। इनमें मौजूद एसिड जंग लगी सतह के साथ रिएक्शन कर सकता है। 4. रेडी टू ईट फूड जैसे- सैंडविच, केक, फ्रूट चाट, सलाद, ब्रेड आदि क्योंकि इन्हें बाद में पकाया नहीं जाता। 5. अधिक नमी वाले फूड जैसे- पनीर, टोफू, उबली सब्जियां और कटे हुए फल। सवाल- क्या जंग को घिसकर हटाने के बाद चाकू सुरक्षित हो जाता है? जवाब- पॉइंटर्स में समझिए- सवाल- क्या स्टेनलेस स्टील के चाकू में भी जंग लग सकती है? जवाब- हां, कुछ कंडीशंस में ऐसा हो सकता है। जैसेकि- सवाल- चाकू पर जंग लगने के शुरुआती संकेत क्या हैं? जवाब- जंग लगने से पहले ही कुछ ऐसे संकेत दिखने लगते हैं, जिन्हें पहचानकर चाकू को खराब होने से बचाया जा सकता है। सभी शुरुआती संकेत ग्राफिक में देखिए- सवाल- चाकू को जंग से बचाने के लिए क्या करें? जवाब- थोड़ी-सी सावधानी और सही रख–रखाव से चाकू लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। ग्राफिक में बचाव के सभी टिप्स देखिए- सवाल- लोग घर में फूड सेफ्टी कैसे सुनिश्चित करें? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे- …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- FSSAI की मानसून सेफ्टी गाइडलाइंस: किचन, कुकिंग और पर्सनल हाइजीन से लेकर बच्चों की हेल्थ और सेफ्टी के जरूरी टिप्स ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (FSSAI) ने मानसून में बीमारियों से बचने के लिए जरूरी फूड सेफ्टी गाइडलाइन जारी की है। इसमें किचन की सफाई, पर्सनल हाइजीन और खाने को सही तरीके से स्टोर करने से जुड़ी सावधानियां बताई गई हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.