जयपुर में अजमेर बाइपास रोड पर हीरापुरा इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. आज, 7 जुलाई की सुबह लगभग पौने नौ बजे एक बेकाबू ट्रक ने रास्ते पर खड़े एक परिवार को कुचल दिया. हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई है और माता-पिता घायल हैं. टक्कर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है.



