Hot Topics

जयपुर के अशोक शर्मा का टीम इंडिया में सिलेक्शन:जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू; IPL में 154 की स्पीड से फेंक चुके गेंद

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम में जयपुर के रामपुरा गांव के रहने वाले तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भी जगह मिली है। जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई तक 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसमें अशोक शर्मा डेब्यू कर सकते हैं। अशोक शर्मा ने तेज रफ्तार गेंदबाजी से घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खास पहचान बनाई है। टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद अशोक शर्मा ने कहा- यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा- जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तभी से भारतीय टीम की जर्सी पहनने का सपना देखा था। अब वह सपना सच हो गया है। इस खुशी को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस मौके का पूरा फायदा उठाऊं और प्रदर्शन से टीम इंडिया को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाऊं। IPL में कई टीमों का हिस्सा रह चुके अशोक
अशोक शर्मा ने IPL में राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। साल-2025 में हुए ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने अशोक शर्मा को 90 लाख रुपए में खरीदा था। IPL-2026 में गुजरात टाइटंस ने पंजाब के खिलाफ अशोक को डेब्यू कराया। इस दौरान अशोक ने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। इस सीजन अशोक ने 6 मैच में 6 विकेट लिए थे। 32 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। RCA का साथ छोड़ गुजरात के साथ जुड़े अशोक
IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने अशोक शर्मा को घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का प्रस्ताव दिया था। इसे स्वीकार करते हुए अशोक शर्मा ने नए घरेलू सत्र से गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले खेलने का फैसला किया। (पूरी खबर पढ़ें) अब भारतीय टीम में अशोक शर्मा का सिलेक्शन हुआ है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि अशोक शर्मा अपनी तेज गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव छोड़ेंगे और भारतीय टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि इससे पहले अशोक शर्मा को भारतीय-ए टीम के लिए सिलेक्ट किया गया था। जून महीने में श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में भारतीय-ए टीम के सदस्य युद्धवीर सिंह फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद अशोक शर्मा को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था। ये खबर भी पढ़ें सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को फिर मौका:लगातार तीसरी सीरीज में चुने गए, रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी BCCI ने जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई तक होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। बोर्ड ने उनको बाहर करने की कोई वजह भी नहीं बताई है। (पूरी खबर पढ़ें)

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.