दिल्ली के जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों से कथित यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की शिकायतों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. सीजीआई सूर्यकांत ने स्पष्ट किया है कि हाई पावर इंक्वायरी कमिटी इन शिकायतों की प्राथमिकता से जांच करेगी. सुप्रीम कोर्ट के 18 अगस्त के आदेश का हवाला देते हुए यहां पर सीजीआई ने कहा है कि समिति को इन आरोपों पर जल्द से जल्द अंतरिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिनको लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है.

