पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस अब एक नया और वैज्ञानिक तरीका अपनाने जा रही है. आरोपी चेतन और सिया के खौफनाक राज से पर्दा उठाने के लिए पुलिस चेतन का ‘गेट एनालिसिस’ (Gait Analysis) टेस्ट करेगी. आखिर क्या है यह टेस्ट और कैसे यह साबित करेगा कि हुडी पहनकर लोहगढ़ किले में घूमने वाला शख्स चेतन ही था? जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.
फोरेंसिक साइंस की इस तकनीक में इंसान की चाल-ढाल, कदमों की लंबाई-चौड़ाई, चलने की गति, पैरों का कोण और हाथों की रफ्तार का बारीकी से विश्लेषण किया जाता है. आरोप है कि वारदात के दिन पहचान छिपाने के लिए चेतन हुडी पहनकर लोहगढ़ किले में दाखिल हुआ था. पुलिस इस टेस्ट के जरिए कोर्ट में साबित करेगी कि CCTV में दिखने वाला संदिग्ध शख्स कोई और नहीं बल्कि चेतन ही है.



