सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के फर्स्ट AC कोच के एक कूपे को पूरी तरह ‘हनीमून’ थीम में सजाया गया दिखाई दे रहा है। वीडियो में गुब्बारे, फूलों की सजावट और खास इंतजाम नजर आते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई कि क्या भारतीय रेलवे अपने कोचों में इस तरह की सजावट की अनुमति देता है या नहीं।



