ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी-1 की 7th एवेन्यू सोसाइटी में एक फ्लैट में चोरी की वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि फ्लैट में रहने वाला परिवार 12 दिनों के लिए बाहर गया हुआ था. जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

