ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान सड़क निर्माण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो साइट-4 के एच ब्लॉक स्थित रामलीला ग्राउंड के पीछे की सड़क का है. वीडियो में सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी है. मौके पर रोड रोलर और ट्रक की मदद से सड़क बनाई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मानकों को लेकर सवाल उठाए हैं. मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है.



