गुजरात के मोरबी तालुका के वीरपरदा गांव स्थित एक रहस्यमयी कुआं इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कुआं के पानी में एक बार फिर अपने-आप हलचल होती देखी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. इससे पहले भी दो दिन पूर्व कुआं के पानी में इसी तरह की गतिविधि देखने को मिली थी.


