Hot Topics

गंभीर बोले- मेरा काम ट्रॉफी जीतना, लाइक्स-व्यूज देखना नहीं:खराब नतीजों पर कहा- अभी बदलाव का दौर; उनकी कोचिंग में सिर्फ 9 टेस्ट जीते

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट टीम के हालिया प्रदर्शन पर हो रही आलोचना का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम रैंकिंग या सोशल मीडिया के लाइक्स-व्यूज देखना नहीं, बल्कि टीम को ट्रॉफी जिताना है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले कोलंबो में गंभीर ने कहा कि भारत टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रहा है। टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीता था। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। रोहित-कोहली और अश्विन के जाने के बाद बदलाव भारत की टेस्ट टीम में पिछले कुछ समय में बड़े बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। इसके बाद टीम में नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसी दौर में भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार मिली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। कप्तान गिल, पडिक्कल और सुथार पर भरोसा नई टीम में शुभमन गिल कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। वह नंबर-4 पर भी बल्लेबाजी कर रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 पर अपनी जगह बनाने की कोशिश की है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 167 रन बनाए थे। वहीं मानव सुथार ने अपने शुरुआती टेस्ट मैचों में प्रभावित किया है। कुलदीप या सारांश, 20 विकेट लेने वाला अटैक चुनेगी टीम दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव और सारांश जैन में से किसे मौका मिलेगा, यह अभी साफ नहीं है। गंभीर ने कहा कि टीम ऐसा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन चुनेगी, जो मैच में 20 विकेट ले सके। गॉल टेस्ट में कुलदीप ने दोनों पारियों में 25 ओवर गेंदबाजी की थी। उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था। इसके मुकाबले रवींद्र जडेजा और मानव सुथार का ज्यादा इस्तेमाल हुआ था। गंभीर और गिल ने पिच का निरीक्षण किया दूसरे टेस्ट से पहले गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पिच का निरीक्षण किया। दोनों ने पिच और परिस्थितियों को करीब से देखा। गंभीर ने गॉल की पिच को अच्छी टेस्ट पिच बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने गॉल में खेलने का आनंद लिया। वह चाहते हैं कि कोलंबो में भी अच्छी टेस्ट क्रिकेट के लिए अनुकूल पिच मिले। तीन टेस्ट की सीरीज चाहते हैं गंभीर गंभीर ने टेस्ट सीरीज को तीन मैचों का करने की बात कही। उनका कहना है कि इससे टीमों को वापसी का बेहतर मौका मिलता है। उन्होंने कहा, मैं तीन टेस्ट की सीरीज चाहूंगा। कई बार अगर आप पहला टेस्ट हार जाते हैं तो दूसरी टीम वापसी नहीं कर पाती। अधिकतम वह मैच ड्रॉ कराने की कोशिश कर सकती है। —————–
टीम इंडिया के शेड्यूल से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है; BCB प्रेसिडेंट बोले- दोनों बोर्ड में बातचीत जारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने संकेत दिया है कि भारत का बांग्लादेश दौरा फिर टल सकता है। भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन सीरीज को बाद में सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.