दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में केवल Gen-Z छात्र ही नहीं बल्कि Gen-Z सांसद भी शामिल हुए थे, जिन्हें पुलिस भी नहीं पहचान पाई थी. उन्हें खुद अपना परिचय बताना पड़ा. मात्र 25 वर्ष, 3 महीने और 3 दिन की उम्र में सांसद बने. दिल्ली में हुए Gen-Z के प्रदर्शन में शामिल हुए और उनकी आवाज बुलंद की. हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के कौशांबी लोकसभा से सांसद पुष्पेंद्र सरोज की.


