Hot Topics

कोलकाता हाईकोर्ट ने IPL क्रिकेटर की गिरफ्तारी के आदेश दिए:डिवाइस जब्त करने को कहा; अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

कोलकाता हाईकोर्ट ने रेप मामले में IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मोगरा पुलिस को अभिषेक के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है। ताकि वे कथित निजी फोटो और वीडियो का आगे प्रसार रोका जा सके। दरअसल, एक महिला ने अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और दोनों के निजी पलों की रिकॉर्डिंग करने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, क्रिकेटर पर धमकियां देने के भी आरोप हैं। 23 साल के अभिषेक पोरेल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रीटेन किया था। अदालत ने कहा- जांच के दौरान एक पेन ड्राइव जब्त की गई है, जिसमें अहम डिजिटल सामग्री होने की आशंका है। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जब्ती आवश्यक है, ताकि कथित आपत्तिजनक डेटा को आगे साझा होने से रोका जा सके। पीड़िता का आरोप- फ्लैट पर संबंध बनाए, अब धमकी दे रहा शिकायत के अनुसार दोनों की पहचान जनवरी 2023 में हुई थी। महिला का आरोप है कि पोरेल उसे मंकुंडू स्थित अपने फ्लैट में ले गया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी का अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध था। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसे अवैध रूप से रोके रखा, खाना नहीं दिया और अलग-थलग रखा गया। शिकायत में कहा गया है कि 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई कथित घटना के बाद उसकी शारीरिक स्थिति बिगड़ गई थी और उसे तत्काल इलाज कराना पड़ा। उसने फोन और सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस पहले से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अदालत ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी और डिजिटल सबूतों को सुरक्षित करने के लिए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अभिषेक पोरेल या उनके वकील की ओर से इन आरोपों पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है और आरोप अभी न्यायिक परीक्षण के अधीन हैं। क्रिकेटर ने आरोपों को झूठा बताया था क्रिकेटर अभिषेक पोरेल इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज की गई है, तो आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। यह मामला मोगरा पुलिस स्टेशन में 23 जून 2026 को दर्ज किया गया था। ————————————————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनजोत कालरा श्रीलंका में गिरफ्तार पूर्व भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा को श्रीलंका में गिरफ्तार किया गया है। उन पर लंका प्रीमियर लीग (LPL) में एक खिलाड़ी को रिश्वत देने का आरोप लगा है। कालरा LPL की टीम जाफना किंग्स के को-ऑनर हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी टूर्नामेंट के छठे सीजन की शुरुआत से कुछ घंटे पहले की गई। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.