Hot Topics

कोलकाता में ब्राजील से भिड़ सकती है भारतीय फुटबॉल टीम:3 अक्टूबर को हो सकता है मुकाबला, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की पुरुष फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को कोलकाता में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेल सकती है। ब्राजील के मीडिया आउटलेट GE Globo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मुकाबला ब्राजील के 2026 इंटरनेशनल कैलेंडर का हिस्सा है। हालांकि, AIFF और ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत आएगी ब्राजील टीम रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील टीम सितंबर-अक्टूबर फीफा विंडो में तीन इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच खेलेगी। पहले दो मुकाबले 25 और 29 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के टाउन्सविले और ब्रिस्बेन में होंगे। इसके बाद 3 अक्टूबर को कोलकाता में भारत के खिलाफ तीसरा और आखिरी मैच प्रस्तावित है। लंबे समय से चल रही थी चर्चा
पिछले एक हफ्ते से ब्राजील के भारत दौरे को लेकर अटकलें तेज थीं। ईएसपीएन ब्राजील की शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ब्राजीलियाई फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) कोलकाता में एक फ्रेंडली मैच आयोजित करने के लिए बातचीत कर रहा है, हालांकि तब विरोधी टीम का नाम तय नहीं था। अब ताजा रिपोर्ट में भारत को प्रतिद्वंद्वी बताया गया है। कोलकाता और ब्राजील का पुराना रिश्ता कोलकाता का ब्राजील फुटबॉल से पुराना नाता रहा है। 1977 में फुटबॉल महानायक पेले न्यूयॉर्क कॉसमॉस की ओर से ईडन गार्डन्स में मोहन बागान के खिलाफ खेले थे। वर्ल्ड कप के दौरान भी कोलकाता में ब्राजील के लिए जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। शहर में ब्राजील के झंडे और खिलाड़ियों के कटआउट आम नजर आते हैं भारतीय फुटबॉल के लिए ऐतिहासिक मौका अगर यह मैच तय होता है तो यह भारतीय फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े इंटरनेशनल मुकाबलों में से एक होगा। पहली बार ब्राजील की सीनियर पुरुष टीम भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर खेलेगी। भारतीय टीम के लिए भी दुनिया की सबसे सफल फुटबॉल टीम के खिलाफ अपनी तैयारियों और स्तर को परखने का बड़ा अवसर होगा। आधिकारिक घोषणा का इंतजार फिलहाल दोनों फुटबॉल संघों के बीच एग्रीमेंट और कॉन्ट्रैक्ट की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद मैच के वेन्यू, समय और टिकट से जुड़ी जानकारी जारी की जाएगी। यदि रिपोर्ट सही साबित होती है, तो कोलकाता में विश्व फुटबॉल के कई बड़े सितारे एक्शन में नजर आ सकते हैं। ————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए, VIDEO:बोले- अब नया पड़ाव; 2020 में कप्तानी की, मेलबर्न में सेंचुरी, सीरीज 2-1 से जीते
भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 खेल चुके रहाणे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। वीडियो में 38 साल के राहणे ने भावुक होते हुए कहा कि अब उनके लिए आगे बढ़ने का यही सही समय है। पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.