Hot Topics

कोलंबो टेस्ट- भारत ने श्रीलंका के 6 विकेट गिराए:दूसरी पारी में सिर्फ 16 रन से पीछे; बारिश जीत में रुकावट बन सकती है

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवा और आखिरी दिन है। भारत से पहली पारी में पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 229 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। वह भारत से सिर्फ 16 रन आगे है। भले ही भारत की जीत की संभावना ज्यादा दिख रही हो, लेकिन बारिश टीम इंडिया का खेल बिगाड़ सकती है। कोलंबो में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बारिश का अनुमान 80% से ज्यादा है। आगे भी बारिश का अनुमान है। भारत ने 9 रन के अंदर 3 विकेट झटके भारत ने दूसरी पारी में 63 रन पर श्रीलंका के 2 विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद पसिंदू सूरियाबंदारा और कमिंदु मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। पसिंदू को 92 रन के स्कोर पर स्पिनर मानव सुथार ने ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट कराया। इसके बाद भारत ने वापसी की। टीम ने 9 रन के अंदर तीन विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 209 रन से 6 विकेट पर 218 रन कर दिया। सोनल दिनूशा 7 और केशरा नुवंथा 3 रन पर नाबाद हैं। सुथार ने 2 विकेट लिए पसिंदू के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 55 और धनंजय डी सिल्वा ने 23 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मानव सुथार ने दूसरी पारी में 2 विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन को एक-एक सफलता मिली। सोनल दिनूषा ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाया श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने 103 रन बनाए। यह उनका सीरीज में तीसरा 50+ स्कोर था। हालांकि उनकी पारी के बावजूद श्रीलंका फॉलोऑन नहीं बचा सका और 290 रन पर ऑलआउट सिमट गया। भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत को 213 रन की बढ़त मिली और उसने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.